फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध के चलते हुए सड़क हादसे, तीन लोगों की मौत

Sun, 06 Nov 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
धुंध के चलते हुए सड़क हादसे, तीन लोगों की मौत - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
 वातावरण में धुंध के चलते जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। सड़क हादसे इस्लामनगर, अलापुर और मुजरिया में हुए। इस्लामनगर में कैंटर और ट्रक की टक्कर में ट्रक चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद बिसौली-इस्लामनगर रोड पर जाम लग गया। मुजरिया में बोलेरो गाड़ी की टक्कर से कासगंज के निवासी युवक की मौत हो गई। अलापुर में भी एक जान गई है।
विज्ञापन

इस्लामनगर। बिसौली रोड पर गांव कंदरपुर के पास रविवार सुबह करीब छह बजे ट्रक और कैंटर की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चालक रिशु (26) पुत्र मदनपाल की मौत हो गई। इसके बाद जाम लग गया। रिशु सीतापुर के सेतियापुर गांव का निवासी है। वह ट्रक से लकड़ी लेकर अनूपशहर जा रहा था। हादसे के बाद करीब दो घंटे तक बिसौली-इस्लामनगर रोड पर जाम लगा रहा। बाद में पुलिस ने दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया।
मुजरिया। थाना क्षेत्र में सहसवान रोड पर लहरा की पुलिया के पास बोलेरो गाड़ी ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। अनियंत्रित बोलेरो भी खाई में पलट गई। कासगंज के दिहारी गांव निवासी धर्मवीर (45) पुत्र अशर्फीलाल रविवार को मटर का बीज खरीदने बाइक से बिल्सी आया था। बीज खरीदकर वह अपने गांव लौट रहा थ। शाम करीब चार बजे लहरा पुलिया के पास उसकी बाइक को बोलेरो ने रौंद दिया। हादसे में धर्मवीर की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो सवार तीन लोग यहां से भाग गए।
विज्ञापन

अलापुर। क्षेत्र के गांव कंचनपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। हादसा शनिवार रात हुआ। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है। शनिवार रात पुलिस को हाईवे पर कंचनपुर गांव के पास युवक का शव पड़ा होने की खबर मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई। यहां पता लगा कि उसको किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद वाहन चालक मय वाहन के भाग निकला। पुलिस मृतक की शिनाख्त की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें