फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्या हल नहीं हुई तो मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया युवक

Thu, 18 May 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो       बदायूं।
विज्ञापन
mobile tower - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
-जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग, आश्वासन पर नीचे उतरा  
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने के गांव शेखूपुर में घंटों चला ड्रामा      
जमीन पर कब्जे की शिकायत का निपटारा न होने से क्षुब्ध अभिषेक पाठक नाम का युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। उसने यहां से कूदकर खुदकुशी की धमकी दी। इस बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए। बाद में आश्वासन देकर उसे नीचे उतारा गया।       
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने के गांव शेखूपुर निवासी अभिषेक पाठक पुत्र भीष्म पाठक की गांव में ही जमीन है। उसकी कुछ जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। अभिषेक पाठक लंबे समय से जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग कर रहा है। जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो गुरुवार को वह गांव में ही लगे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। यहां से कूदकर जान देने की धमकी दी। सूचना पर शेखूपुर चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इस पर एसडीएम सदर जंग बहादुर यादव, सीओ सिटी अभिषेक यादव, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस राजीव कुमार शर्मा समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने अभिषेक पाठक को समस्या का जल्द समाधान कराने का भरोसा दिया। इसके बाद वह नीचे उतरा। इस दौरान मौके पर करीब दो घंटे तक भीड़ जमा रहा और ड्रामा चलता रहा। वहीं अधिकारियों के हाथ-पांव भी फूले रहे। युवक के सकुशल मोबाइल टॉवर से उतरने के बाद अधिकारियों ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें