फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में गई मां-बेटी  की जान, एक घायल

Thu, 28 Apr 2016 11:53 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिसौली में दबतोरी मोड़ पर ट्रक के नीचे आई बाइक
सोरों के छतेरपुर के निवासी दंपति आ रहे थे रिश्तेदारी में
 बाइक ट्रक के नीचे आने से छह माह की बच्ची और उसकी मां कमलेश की मौत हो गई। हादसा गुरुवार शाम दबतोरी मोड़ पर हुआ। इससे यहां जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने ट्रक और एक मैजिक वाहन को कब्जे में ले लिया है। जबकि दोनों के चालक मौके से भाग निकले।
कासगंज के थाना सोरों के गांव छतेरपुर निवासी सत्य प्रकाश की फैजगंज बेहटा गांव डढ़ेला में ससुराल है। गुरुवार को वह अपनी पत्नी कमलेश (28) और छह माह के बेटी के साथ ससुराल आ रहे थे। रास्ते में दबतोरी मोड़ पर खड़े एक मैजिक वाहन के चालक ने अचानक मैजिक वाहन की खिड़की खोल दी। इससे सत्य प्रकाश मय बाइक के रोड पर गिर गए। उनकी बाइक दूसरी ओर से आ रहे ट्रक के नीचे आ गई। हादसे में कमलेश और उनकी छह माह की बेटी की मौके पर मौत हो गई। सत्य प्रकाश घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद रोड पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने पहुंच कर शवों को हटवाया। इसके बाद जाम खुल सका। खबर मिलने पर सत्य प्रकाश के ससुराली भी आ गए। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। मैजिक वाहन और ट्रक पुलिस के कब्जे में है। जबकि दोनों के चालक वहां से भाग निकले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें