फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों पक्ष के 35 लोगों पर की निरोधात्मक कार्रवाई

Thu, 02 Apr 2015 12:24 AM IST
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो साल पहले हनुमान जयंती पर शोभायात्रा के दौरान हुए बवाल को लेकर पुलिस ने पांच अप्रैल से पहले ही शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। हालांकि पिछले साल सबकुछ शांत रहा, लेकिन पुलिस कोई कसर भी नहीं छोड़ना चाहती। इसी के तहत पुलिस ने दोनों पक्ष के 35 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार को निकलने वाली हनुमान जयंती शोभायात्रा को लेकर पुलिस ने दोनों पक्ष के जिन 35 लोगों को पाबंद किया है उनमें आयोजन समिति के प्रमुख राजेंद्र प्रसाद बाबा समेत कई पदाधिकारी भी शामिल हैं। दूसरे पक्ष के लोगों में भी असरदार व्यक्तियों के नाम हैं। हालांकि दोनों में किसी भी पक्ष को बात विशेष पर कोई आपत्ति होने की होने का मामला सामने नहीं आया है, लेकिन पुलिस ने त्योहार रजिस्टर का अवलोकन कर ज्यादातर उन्हीं लोगों को निरोधात्मक कार्रवाई में शामिल किया जो पिछले साल भी पाबंद हुए थे।
पुलिस ने शोभायात्रा से जुड़े कई बिंदुओं पर अपनी रिपोर्ट भी पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को प्रेषित कर दी है। निरोधात्मक कार्रवाई में शामिल दोनों पक्ष के लोगों की सूची भी गत दिवस एसडीएम कोर्ट को भेज दी गई।
विज्ञापन


अबीर-गुलाल उड़ाने पर भी लगाया प्रतिबंध
शोभायात्रा के लिए अनुमति पत्र में एसडीएम सदर प्रदीप कुमार ने भी स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी व्यक्ति अबीर और गुलाल समेत रंग का इस्तेमाल नहीं करेगा। शोभायात्रा के दौरान पीएसी समेत आसपास थानों का फोर्स भी मौजूद रहेगा। एसडीएम और सीओ शोभायात्रा की निगरानी करेंगे।

शोभायात्रा वाले दिन कानून-व्यवस्था के मद्देनजर उन्होंने आयोजकों समेत दूसरे पक्ष के लोगों से भी रायशुमारी कर ली है। अराजकतत्वों पर भी विशेष नजर रखी जाएगी। किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
-देवराज राठी, कोतवाल।

हनुमान जयंती पर पहले की तरह ही धार्मिक कार्यक्रम होंगे। आयोजक तैयारी में जुटे हैं। प्रशासन का सहयोग करेंगे। पुलिस निरोधात्मक कार्रवाई नहीं करती तो भी कुछ नहीं होता। निर्धारित रूट से ही धूमधाम से शोभायात्रा निकलेगी।
विज्ञापन

- राजेंद्र प्रसाद बाबा, आयोजन प्रमुख।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें