फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर विवाहिता की गला दबाकर हत्या

Thu, 16 Mar 2017 12:34 PM IST
बदायूं, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव रिसौली में दहेज में बाइक और सोने की चेन की मांग पूरी न करने पर एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंचे एसपी आरए संजय कुमार, एनटी सतीश चंद्र बघेल, सीओ एके पांडेय ने मौका मुआयना कर पूछताछ की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के भाई ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गोयल ने बताया कि क्षेत्र के गांव अकौली निवासी बृजेश सिंह पुत्र अमृत लाल ने तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी बहन सुमन की शादी दो वर्ष पहले थाना क्षेत्र के गांव रिसौली निवासी सत्यवीर पुत्र नेत्रपाल से की थी। हिंदू रीति-रिवाज के मुताबिक शादी में दान-दहेज दिया, लेकिन सुमन के ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे। वह दहेज में एक बाइक और सोने की चेन की मांग कर रहे थे। इसे लेकर वह सुमन का आए दिन उत्पीड़न करते थे। इसे लेकर उसने कई बार उससे शिकायत भी की। आरोप है कि गत दिवस इसी को लेकर उसके ससुराल वालों ने सुमन की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुमन के पति सत्यवीर, सास सोमवती पत्नी नेत्रपाल एवं उलैया निवासी मामा मदनपाल के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें