फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग और पथराव में दूसरे पक्ष से भी चार नामजद

Fri, 04 Dec 2015 09:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
संजरपुर में चुनावी रंजिश पर बुधवार रात हुआ था दो पक्षों में झगड़ा
विज्ञापन


नामजदों की तलाश में पुलिस ने दी गांव में दबिश

कोतवाली क्षेत्र के गांव संजरपुर बाजलजीत निवासी अरविंद सिंह की ओर से नामजद कराई गई रिपोर्ट में अरविंद उपाध्याय, ओमपाल, भुवेंद्र और रीतेश पर पथराव और फायरिंग करने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि नामजदों ने अरविंद सिंह के घर में घुस कर तोड़तोड़ की। मारपीट और पथराव के बाद आरोपी फायरिंग करते हुए निकल गए। बता दें कि एक दिन पहले विनोद की ओर से प्रत्याशी प्रदीप सिंह, श्याम सिंह, अजय और सोनू का नामजद कराया गया था। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी कर दी है।
विज्ञापन

घटना के बारे में सूत्रों की मानें तो प्रधानी के चुनाव को लेकर अरविंद और विनोद पक्ष के लोग अभी लामबंद हैं। ग्रामीण के गुट बन जाने से झगड़े की आशंका बनी हुई है। बुधवार रात दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आए तो झगड़े ने फसाद का रूप ले लिया था। इधर, पुलिस ने दोनों पक्ष के नामजदों की तलाश में शुक्रवार दोपहर भी दबिश दी लेकिन आरोपियों में से कोई भी उसके हत्थे नहीं चढ़ पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें