फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से युवक की मौत, शव खेत में फेका

Tue, 13 Sep 2016 11:46 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बरनी में एक युवक की करंट लग जाने से मौत हो गई।  खेत स्वामी ने उसकी लाश को दूसरे खेत में डलवा दिया। इस पर मृतक की मां की ओर से खेत स्वामी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम को भेजा है। आरोपी मौके से भाग गया।  
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बरनी  निवासी भूरी देवी पत्नी प्रताप सिंह यादव ने थाना पुलिस को सूचना दी कि  गांव के रायसिंह पुत्र सोहन सिंह अपने खेत की सिंचाई करने के लिए अवैध रूप  से नलकूप चलाते हैं। इसके लिए डाली गई बिजली लाइन से सोमवार की रात उनका पुत्र  रजनीश (27) को करंट लग गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। आरोप है कि खेत  स्वामी राय सिंह ने अपने खेत से लाश हटवाकर गांव  के ही राजपाल सिंह के खेत में डलवा दी। मंगलवार को पुलिस ने शव  बरामद कर उसे पीएम के लिए भेजा है। 
एसओ नरेश पाल सिंह ने बताया कि मृतक की मां  भूरी देवी की ओर से राय सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके  अलावा अवर अभियंता सीके पटेल ने भी राय सिंह के खिलाफ चोरी से नलकूप चलाने के उद्देश्य से डाली गई लाइन से रजनीश सिंह की मौत हो जाने की रिपोर्ट दर्ज  कराई है। आरोपी को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें