फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की मौत पर मायके जा रही महिला की हादसे में मौत

Wed, 21 Sep 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
 भाई की मौत की खबर मिलने पर बेटे के साथ बाइक से मायके जा रही महिला चलती हुई बाइक से गिर गई। सिर में गंभीर चोट आने की वजह से उसकी मौत हो गई। मृतका चंद्रवती बिसौली कोतवाली के गांव दबतोरी की है। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। मृतका के पति की करीब 15 साल पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

बिसौली कोतवाली के गांव दबतोरी निवासी चंद्रवती (55) पत्नी राम कुमार का मायका बरेली के थाना भमोरा के गांव सिंह मझारा में है। सोमवार को को चंद्रवती के चचेरे भाई महेश की मौत हो गई थी। खबर मिलने पर चंद्रवती अपने बेटे टीटू और शेर सिंह के साथ बाइक से मायके जा रही थी। बाइक टीटू चला लगा था। रास्ते में भमोरा के पास चंद्रवती चलती हुई बाइक से गिर गई। उसके सिर में गंभीर चोट आई। दोनों बेटों ने चंद्रवती को बरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम ताोड़ ‌िददिया। 
हादसों में सात लोग घायल
दहगवां। जरीफनगर थाना क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत सात लोग घायल हो गए। गांव रफतपुर निवासी शमशुल अपनी पत्नी अमीर जहां, दामाद शौकीन के साथ सहसवान जा रहा था। मोरूवाला गांव के पास उसकी बाइक को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। एक अन्य हादसे में सहसवान के मोहल्ला मोहद्दीनपुर निवासी गुड्डू उसकी मां चमेली और एक अन्य महिला घायल हुई है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत गंभीर 
विज्ञापन

आजम खां मामले में सुनवाई अब 29 को
बदायूं। सूबे के कैबिनेट मंत्री आजम खां के खिलाफ देशद्रोह के मामले में सुनवाई अब 29 सितंबर को होगी। मंगलवार को सीजेएम मोहम्मद असलम सिद्दीकी के अवकाश पर होने की वजह से मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। आजम खां के खिलाफ बजरंग दल नेता उज्ज्वल गुप्ता ने 2011 में देशद्रोह का मामला दर्ज कराया था। मामले में गवाहों और वादी के बयान दर्ज हो चुके हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें