फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरूद के पेड़ पर लटकी मिली विवाहिता की लाश

Thu, 07 Apr 2016 12:00 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पति और सास-ससुर से मंगलवार को हुआ था विवाद 
 थाना क्षेत्र के गांव कैमरा बनवीरपुर की विवाहिता माला की लाश गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर अमरूद के बाग में लटकी मिली। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस और विवाहिता के घरवालों को दे दी है, लेकिन देर शाम तक महिला के मायके वाले मौके पर नहीं पहुंचे। सूचना मिलने के करीब साढ़े पांच घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के मुताबिक महिला का उसके पति और सास-ससुर के साथ विवाद हो गया था। 
विज्ञापन

उसहैत थाना क्षेत्र के गांव मिढ़ईनगला के अंतराम की  बेटी माला देवी (21) की शादी कैमरा बनवीरपुर के महेश से करीब ढ़ाई साल पहले हुई थी। उनके डेढ़ साल की बेटी भी है। ग्रामीणों के मुताबिक माला देवी का विवाद पति महेश और सास-ससुर से हो गया था। इससे वह क्षुब्ध थी। बुधवार की सुबह माला अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी को सुबह चाय पिलाकर जंगल की ओर चली गई थी। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आई, तो घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। करीब एक बजे उसकी लाश गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित छुट्टू के बाग में अमरूद के पेड़ पर लटकी हुई मिली। ग्रामीणों ने घटना की सूचना दोपहर करीब तीन बजे पुलिस और उसके घरवालों को दी। माला के भाई रामकिशोर समेत मायके वाले देर शाम तक मौके पर नहीं पहुंचे। पुलिस का कहना है कि घटना की तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें