फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी को धमकी भरा पत्र, परिवार वाले दहशत में

Tue, 30 May 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उघैती।
विज्ञापन
धमकी का पत्र
विज्ञापन
दुकान खाली न करने पर जान से मारने की धमकी दी
विज्ञापन

परचूनी का थोक व्यापारी धमकी भरा पत्र मिलने से दहशत में हैं। परिवार वाले बुरी तरह खौफजदा हैं। व्यवसायी को ऐसा पत्र तीसरी बार मिला है, जिसमें दुकान खाली न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। हालांकि पत्र में धमकी देने वाले ने अपना नाम नहीं लिखा है। पत्र मिलने के बाद से व्यापारी और उनके परिवार वाले अनहोनी के चलते दहशत में है। उन्होंने पुलिस को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
कस्बे के संतोष गुप्ता पुत्र रामलाल की थाने के सामने थोक की परचूनी की दुकान है। बीते दिनों से लगातार दो बार व्यापारी को दुकान खोलते समय धमकी भरा पत्र मिला। इसे व्यापारी ने पूर्व में रहे एसओ नरेश कश्यप को दिया और पुलिस वाले इस मामले को नजरअंदाज करते रहे। इससे दुकान में धमकी भरा पत्र डालने वालों के हौसले बढ़ते चल गए। बीते सोमवार की रात को फिर किसी ने संतोष की दुकान में एक और धमकी लिखा पत्र डाल दिया जो व्यापारी को मंगलवार सुबह दुकान खोलते समय मिला। इसे पढ़ते ही व्यापारी के होश उड़ गए, क्योंकि पत्र में धमकी देने वाले ने व्यापारी और उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी दी है।  व्यापारी ने थाने पहुंचकर नवागत एसओ वेदप्रकाश को तहरीर दी। परिवार में दहशत का माहौल है।       
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या लिखा है पत्र में-      
हमारा टाइम खत्म, तेरा चालू। जिस दिन भी मुलाकात होगी आखिरी मुलाकात होगी और तू यह सोच रहा है कि मजाक कर रहा है तो सुन हम किसी का वंश नहीं मिटाना चाहते, अगर तुम दो या तीन भाई होते तो कोई नसीहत नहीं देते। पहले तो नसीहत दी लेकिन तूने और तेरे बाप ने मजाक समझा। अगर चाहते तो सुन जिस दिन तू अपने दोस्त के साथ छिबउ गया था, उसी दिन तुम दोनों को ठिकाने लगा देते लेकिन हमने तो टाइम दिया था। उसका इंतजार कर रहे थे लेकिन अब नहीं और अपने दुकान मालिक से कह देना कि कम से कम इस दुकान में एक साल को कोई न आए, अगर ऐसा हुआ तो अगली बार कोई नसीहत नहीं दी जाएगी।      

मैंने अभी चार्ज लिया है। दुकान में इस तरह का पत्र डालने वालों का पता लगाया जाएगा। इस मामले में कार्रवाई जरूर होगी।
-वेदप्रकाश गुप्ता, एसओ उघैती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें