कथित पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को ही हवस का शिकार बना लिया। जब वह गर्भवती हो गई, तो जबरन गर्भ निरोधक दवा खिला दी। इससे उसका गर्भपात हो गया। लड़की के पेट में दर्द होने से हालत बिगड़ी उसकी मां दवा दिलाने डॉक्टर के पास पहुंची। इसके बाद सच्चाई सामने आ गई। आरोपी ब्रजेश कश्यप के खिलाफ लड़की की मां ने अलापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दबंग दमन दल ने रोडवेज से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अलापुर कस्बे की एक महिला करीब चार साल पहले अपने पति को छोड़कर पड़ोस के ही ब्रजेश कश्यप के साथ अपनी एक बेटी और एक बेटे के साथ चली गई थी। ब्रजेश ने भी अपनी पत्नी और सात बच्चों को छोड़ दिया था। ब्रजेश और महिला एटा के मोहल्ला सराय में पति-पत्नी के साथ रहने लगे। चार साल में कई बाद ब्रजेश ने महिला से शारीरिक संबंध बनाए। महिला भी इस वक्त चार महीने की गर्भवती है। कुछ दिन पहले महिला अलापुर आ गई। उसकी 15 वर्षीय बेटी की 24 अगस्त को अचानक पेट में दर्द होने से तबियत बिगड़ गई। इस पर वह बेटी को लेकर डॉक्टर के पास पहुंची। यहां पता लगा कि वह ढाई महीने की गर्भवती थी। उसका गर्भपात हो गया है।
महिला का कहना है कि उसने जब अपनी बेटी से जोर देकर पूछा तो उसने बताया कि ब्रजेश ने उसके साथ कई बार जोर-जबरदस्ती करके शारीरिक संबंध बनाए। करीब ढाई महीने पहले वह गर्भवती हो गई। 24 अगस्त को ब्रजेश ने उसे जबरन गर्भ निरोधक दवा खिला दी। इसके बाद महिला अपनी बेटी के साथ पुलिस ऑफिस पहुंची। उसने पूरी घटना के बारे में एसपी सिटी अनिल यादव को बताया। एसपी सिटी के आदेश पर अलापुर पुलिस ने ब्रजेश के खिलाफ दुष्कर्म और गर्भपात की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
000000
दबंग दल की महिला सिपाहियों ने दबोचा बलात्कारी
बदायूं। नाबालिग से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने के आरोपी को दबंग दमन दल की महिला सिपाही नूतन उर्फ सोनिया और आसमा बेगम ने रोडवेज से दबोच लिया। नाबालिग की मां ने एसपी सिटी को बताया कि ब्रजेश रोडवेज पर है। रिपोर्ट दर्ज होने के डर से वह भागने वाला है। एसपी सिटी ने दबंग दमन दल प्रभारी इंद्रेश कुमार को मौके पर भेजा। उनके साथ दोनों महिला सिपाही भी थीं। पुलिस को देखकर ब्रजेश भागने लगा। महिला सिपाहियों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। एसएसपी सुनील सक्सेना ने बहादुरी के लिए महिला सिपाहियों को पुरस्कृत करने की बात कही है।
वर्जन-
मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
-अनिल कुमार यादव, एसपी सिटी