फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार से अगवा की  गई किशोरी बरामद

Thu, 20 Oct 2016 12:13 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
लड़की बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पांच महीने पहले तीन चाचा ने किया था अगवा, बगरैन में लाकर कर दिया सौदा
वजीरगंज के बगरैन में बिहार पुलिस ने की छापामारी

बिहार से अगवा करने के बाद 16 साल की किशोरी का वजीरगंज थाने के गांव बगरैन में सौदा कर दिया गया। बुधवार को बिहार पुलिस की एक टीम ने छापामारी कर किशोरी बरामद कर ली। हालांकि, कोई आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। पुलिस किशोरी को अपने साथ ले गई है। किशोरी को अगवा कर बेचने वाले उसके अपने तीन चाचा ही थे।
बिहार प्रांत के जिला पूर्णिया के थाना जलालगढ़ के एक गांव से करीब पांच महीने पहले किशोरी लापता हो गई थी। किशोरी के पिता ने अपने ही तीन भाइयों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बाद किशोरी की तलाश में जुटी थी। अगवा करने के बाद किशोरी को वजीरगंज थाने के गांव बगरैन में 23 मई को बेच दिया गया था। किशोरी को नहीं पता उसे कितने में बेचा गया। आठ दिन पहले मौका मिलने पर किशोरी ने अपने घर पर फोन कर दिया।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने जलालगढ़ पुलिस को जानकारी दी। बुधवार को थाना जलालगढ़ के एसएसआई शहनवाज खां के साथ बिहार पुलिस की टीम ने वजीरगंज पुलिस के साथ बगरैन में छापामारी कर किशोरी को बरामद कर लिया। आरोपी भाग गए। किशोरी ने बताया कि उसके तीन चाचाओं ने ही यहां उसका सौदा किया था। पुलिस किशोरी को अपने साथ लेकर बिहार चली गई है। 
विज्ञापन

-----
बिहार प्रांत के जिला पूर्णिया के थाना जलालगढ़ में अपहरण का मुकदमा दर्ज है। बुधवार को वहां की पुलिस ने गांव से किशोरी को बरामद कर लिया है। इस मुकदमे में लड़की के तीन चाचा ही नामजद हैं। यहां का कोई व्यक्ति आरोपी नहीं है। यहां से कोई पकड़ा नहीं गया है। तफ्तीश के बाद बिहार पुलिस गिरफ्तारी करेगी। 
-नरेश कश्यप, एसओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें