फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराया टेंपो, चालक की मौत

Thu, 22 Sep 2016 11:37 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराया टेंपो, चालक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बुधवार शाम हुआ हादसा, पांच लोग घायल भी हुए
 बरेली-बदायूं रोड पर अनियंत्रित टेंपो डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में टेंपो चालक रवेंद्र की मौत हो गई। पांच लोग घायल भी हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा गुरुवार शाम करीब छह बजे हुआ।
विज्ञापन

बिनावर थाने के गांव खुनक निवासी रवेंद्र (35) पुत्र बिहारी बिनावर-बदायूं के बीच टेंपो चलाता है। गुरुवार शाम वह सवारियां लेकर बदायूं से बिनावर के लिए निकला था। रास्ते में बरेली रोड पर बीआरबी मॉडल स्कूल के पास टेंपा अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में रवेंद्र की मौके पर मौत हो गई। खुनक निवासी अली मोहम्मद, मोरश्री, कलावती और पूरन देवी समेत पांच लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक की हालत गंभीर है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें