मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। किशोरी के पिता के अनुसार 11
जनवरी को उसकी 13 वर्षीय बेटी को गांव सावंती नगला का नीतेश यादव बहला
फुसलाकर ले गया। उनको भनक लगी तो दोपहर में उन्होंने कछला चौकी पर जाकर
पुलिस से संपर्क साधा। पुलिस ने खोजबीन करने की बात कहकर उन्हें वापस भेज
दिया था। चार दिन बाद गुरुवार को सुबह करीब सात बजे बेटी अर्द्ध बेहोशी की
हालत में घर के बाहर मिली। पुलिस को सूचना देने के साथ ही उसे सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। यहां डॉ.राजकुमार गंगवार ने उसका
प्राथमिक उपचार किया। बकौल डॉ. गंगवार, किशोरी कुछ खास बता नहीं पा रही थी।
हालत गंभीर नजर आने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इधर पुलिस
ने आरोपी नीतेश यादव के खिलाफ बहला फुसला कर ले जाने का मामला दर्ज कर लिया
है। बताते हैं कि किशोरी के घरवाले आरोपी युवक के घर भी पहुंचे थे। उस
वक्त उनके साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गालीगलौज भी की गई थी।
बरामद
किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा। घटनाक्रम की जानकारी हासिल करने के लिए
महिला पुलिस कर्मी को जिला अस्पताल भेजा गया है। उसके बयान भी दर्ज कराए
जाएंगे। किशोरी अगर कुछ और बताती है, तो रिपोर्ट में उसे भी शामिल कर लिया
जाएगा।
- गोपीचंद्र यादव, कोतवाल।