फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने तीन ट्रक अवैध गन्ना पकड़ा

Tue, 23 Dec 2014 12:36 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दलालों और बिचौलियों द्वारा अवैध रूप से गन्ना खरीद कर मिलों को भेजे जाने की शिकायतों का असर हुआ है। डीएम ने हर तहसील में एसडीएम और गन्ना अधिकारियों की संयुक्त जांच टीमें गठित की हैं। ऐसी ही सदर एसडीएम प्रदीप यादव और डीसीओ डीके सैनी की टीम ने कादरचौक और सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन गन्ना लदे ट्रकों का पकड़ा है। इन तीनों के खिलाफ अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट में उन धर्मकांटो का जिक्र सहयोग में किया गया है, जहां से यह ट्रक पकड़े गए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शंभूनाथ को किसानों ने मिल रहीं शिकायतों पर उन्होंने जिले की सभी तहसीलों के एसडीएम और जिला राजस्व अधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर गन्ना किसानों से कम दामों पर गन्ना खरीद चीनी मिलों को अवैध रूप से गन्ना भेजने वाले बिचौलिये और दलालों पर कार्रवाई करने को कहा गया है। इसी के चलते एसडीएम सदर और जिला गन्ना अधिकारी ने छापामारी की। उनके साथ गन्ना सचिव रामकिशन भी साथ रहे। कादरचौक में जय गुरुदेव धर्मकांटे पर दो गन्ना लदे ट्रक मिले। इन दोनों के चालक फरार हो गए। दोनो ट्रकों को कादरचौक पुलिस के हवाले कर दिया गया है। थाना सिविल लाइंस बिल्सी रोड भरकुइया के पास दीक्षा धर्मकांटा पर एक ट्रक मिला इसका चालक भी फरार हो गया। इस ट्रक को सिविल लाइन्स पुलिस को सौंप दिया गया। दोनो मामले की रिपोर्ट संबंधित थाने में दर्ज करा दी गई है। सोमवार को जिला राजस्व अधिकारी ने नवादा पर गन्ना के ट्रकों की जांच की। इससे गन्ना दलाल और बिचौलियों में खलबली रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें