फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक की गोली मारकर हत्या

Thu, 14 Apr 2016 12:03 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
हत्‍या
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला बकरकसा में जुगेश जोशी नाम के तांत्रिक की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके सीने पर दो गोलियां मारी गईं। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी सर्वेश देवी की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला को नामजद करते हुए दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नामजद महिला के भाई को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस इस मामले को अवैध संबंधों से जोड़कर देख रही है। 
विज्ञापन

बिल्सी कस्बा के मोहल्ला नंबर आठ निवासी जुगेश जोशी (45) पुत्र सोहनपाल कई साल से कुंवरगांव केे मोहल्ला बकरकसा में रह रहा था। यहीं उसने एक छोटा सा मंदिर बना लिया था। जुगेश तंत्र-मंत्र का काम करता था। जुगेश की पत्नी का आरोप है कि कस्बे की ही सलमा एक अन्य व्यक्ति के साथ सोमवार रात 11:45 बजे उसके घर पहुंची। दरवाजे की कुंडी बजाई, तो उसने दरवाजा खोला। सलमा ने जुगेश को दबोच लिया। इसी दौरान सलमा के साथ आए युवक ने जुगेश की गोली मारकर हत्या कर दी। रात में ही सर्वेश देवी थाने पहुंची। खबर मिलने पर पुलिस मौके पर आ गई। सर्वेश देवी की तहरीर पर पुलिस ने सलमा को नामजद करते हुए दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। पुलिस मामले को अवैध संबंधों से जोड़कर देख रही है।
-----
शक की सुई अपनों की ओर
कुंवरगांव। तांत्रिक जुगेश जोशी की हत्या को पुलिस अवैध संबंधों से जोड़कर देख रही है। उसकी पत्नी सर्वेश देवी का कहना है कि सलमा के साथ हमलावर रात में 11:45 बजे उसके घर आया था। सलमा ने उसके पति को दबोच लिया और हमलावर ने गोली मार दी। तांत्रिक जुगेश जोशी का मकान कस्बे से बाहर है। मोहल्ले के लोगों और पुलिस की मानें तो सलमा का उसके घर आना-जाना था। मंगलवार को दिन में भी कई बार सलमा उसके घर आई थी। सलमा को लेकर जुगेश का अपनी पत्नी से अक्सर झगड़ा भी होता था। कई बार सलमा और सर्वेश देवी के बीच भी मारपीट हो चुकी है। जुगेश की शादी को करीब 22 साल हो चुके हैं, लेकिन उसके कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन

-----
फिलहाल मामले में जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया अवैध संबंधों की बात से इंकार नहीं किया जा सकता। मृतक की पत्नी से भी पूछताछ की जाएगी। सच क्या है? यह तो विवेचना के बाद ही साफ हो सकेगा। घटना का वर्कआउट जल्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-सौमित्र यादव, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें