फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में एक व्यक्ति की मौत, दामाद और ससुर पर केस

Thu, 14 Apr 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
काठा क्षेत्र में मारपीट में घायल हुए व्यक्ति ने पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। इस वारदात में ससुर और दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वारदात 11 अप्रैल रात साढ़े ग्यारह बजे की है। पुलिस का कहना है कि वीरवार तो पोस्टमार्टम किया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय होगा कि इसमें धारा 302 लगाई जाए या नहीं। अभी तक पुलिस ने इसमें मारपीट का ही मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक काठा क्षेत्र में रंगलाल गिरि किराये के मकान में रहता था। वह एक फार्मा कंपनी में काम करता था। ग्यारह अप्रैल की रात साढ़े ग्यारह बजे सत्येंद्र गिरि और उसका दामाद मृंज्युगिरि उसके कमरे में आ धमके। पहले गाली गलौच की तथा बाद में दोनों ने मिलकर डंडों से उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उसे सीढ़ियों से नीचे धकेल दिया।

पुलिस का कहना है कि इसके बाद परिजन उसे पीएचसी बद्दी ले आए। यहां से चेकअप के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में बुधवार देर शाम को रंगलाल गिरि ने दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि वारदात से पहले दिन में महिलाओं का आपस में झगड़ा हुआ था। इसी को लेकर रात को फिर इन लोगों में बहसबाजी के बाद मारपीट हुई थी।
विज्ञापन


एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक हत्या की धारा इस मुकदमे में नहीं जोड़ी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस धाराओं में बदलाव करेगी। हालांकि पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर इसकी छानबीन कर रही है। वीरवार को नालागढ़ में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें