वजीरगंज थाने के गांव उरैना में 14 साल के बालक की तालाब में डूबकर मौत हो गई। किशोर बुधवार को जानवर चराने घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। परिवार वाले उसकी तलाश में जुटे रहे। गुरुवार को किशोर का शव गांव के पास स्थित तालाब में मिला।
सैदपुर के मोहल्ला खेड़ा निवासी घुन्नन खां का 14 वर्षीय पुत्र जाविद बुधवार को घर से भैंसे चराने गया था। पास ही स्थित गांव उरैना के पास वह जानवर चरा रहा था। उसकी एक भैंस तालाब में घुस गई थी। जाविद भैंस निकालने तालाब में घुसा। गहराई में जाने पर वह डूब गया। परिवार वाले उसे तलाश करते लगे। गुरुवार को जाविद का शव तालाब में मिला। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।