फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड होल्डअप के खुलासे में जुटीं स्वाट-सर्विलांस टीमें

Mon, 22 May 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो वजीरगंज।
विज्ञापन
loot - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वजीरगंज में बारातियों से शुक्रवार रात हुई थी लूटपाट
विज्ञापन

लूट के शिकार लोगों से जाना बदमाशों का हुलिया
 थाना क्षेत्र में हतरा को जाने वाले रोड पर बारातियों से भरी दो कारों में सवार लोगों से लूटपाट का खुलासा करने में स्वाट के साथ सर्विलांस टीम भी जुटी हुई है। सूत्रों की मानें तो कुछ क्लू भी मिले हैं। स्वाट टीम ने लूट का शिकार लोगों से बदमाशों के हुलिया के बारे में भी जानकारी ली है। माना जा रहा है कि लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश आसपास के ही रहे होंगे।
विज्ञापन

वजीरगंज के गांव हतरा के सोहेल की बारात शनिवार को दिन में इस्लामनगर थाने के गांव नसरौल गई थी। निकाह के बाद परिवार की महिलाएं और लड़कियां दो अलग-अलग गाड़ियों से हतरा लौट रहे थे। एक बोलेरो कार सोहेले के बहनोई अथर खां चला रहे थे। इसमें परिवार की महिलाएं थीं। हतरा जाने वाली रोड पर मंगला माता कोल्ड स्टोर के कुछ आगे बदमाशों ने कटा पेड़ डाल कर रोड होल्डअप कर दिया। बोलेरो में सवार महिलाओं से लाखों रुपये के जेवर लूट लिए। इसके पीछे आ रही बारातियों की दूसरी कार में भी बदमाशों ने लूटपाट की। सोहेल के भाई बब्बू खां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसएसपी चंद्र प्रकाश ने घटना का जल्द खुलासा करने के लिए स्वाट और सर्विलांस टीम के साथ पुलिस की भी पांच टीमों को लगाया है। बदमाशों की तलाश में जुटी स्वाट टीम को कुछ क्लू मिले हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें