फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से अधेड़ की हत्या

Mon, 22 May 2017 12:06 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
murder - फोटो : demo
विज्ञापन
सरेनी थाना क्षेत्र में शनिवार रात भाजपा नेता के नलकूप की रखवाली कर रहे एक अधेड़ की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने बड़ी बेरहमी से उसका कत्ल किया। न सिर्फ नाक काटी, बल्कि आंख पर घाव करने के साथ दांत तक तोड़ दिए।
विज्ञापन


सोते समय वारदात को अंजाम दिया गया। एएसपी, सीओ के अलावा स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल की। मृतक के बडे़ भाई ने थाने में हत्या किए जाने की तहरीर दी है। अब तक की जांच में आशनाई के चलते अधेड़ की हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है।

सरेनी थाना क्षेत्र के छिटुवा का पुरवा मजरे मझिगवां गांव निवासी दुर्गाशंकर (50) पुत्र हरि प्रकाश क्षेत्र के दुधवन गांव निवासी एवं भाजपा के प्रदेश संयोजक कैप्टन बीबी सिंह की खेती का काम करने के साथ नलकूप की रखवाली करता था। दुर्गाशंकर नलकूप पर ही रहता था।
विज्ञापन


रविवार सुबह उसका छोटा बेटा धीरेंद्र यादव खाना लेकर नलकूप गया तो पिता को चारपाई पर मृत अवस्था पर देखा। उसने घटना की जानकारी अन्य लोगों को दी। देखते ही देखते लोगों का मजमा लग गया। घटनास्थल यही बयां कर रहा था कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई।

किसी धारदार हथियार से एक के बाद एक कई वार किए। नाक काट दी। दांत तोड़ने के साथ दाहिनी आंख के पास घाव किया। वारदात की सूचना से एएसपी वीरेंद्र यादव, सीओ वरुण कुमार व थानेदार अरुण सिंह मौके पर पहुंचे।

एएसपी ने घटना की बाबत पड़ताल की। मृतक के बड़े भाई दिनेश कुमार ने थाने में हत्या किए जाने की तहरीर दी है। थानेदार का कहना है कि बेरहमी के साथ अधेड़ का कत्ल किया गया है। जिस तरह वारदात को अंजाम दिया गया, उससे लग रहा है कि हत्या के पीछे आशनाई का मामला है। जांच चल रही है। जल्द हत्यारे पकडे़ जाएंगे।

वर्ष 2008 से मृतक भाजपा नेता के नलकूप की रखवाली कर रहा था। इतने साल में कभी उसके साथ कोई कुछ नहीं हुआ। उसकी किसी से रंजिश भी नहीं थी। मृतक अपने पीछे पत्नी सीता देवी, बेटे कांती कुमार यादव, छोटा बेटा धीरेंद्र यादव, बड़ी बेटी लक्ष्मी, छोटी बेटी रश्मि को छोड़ गया है।

अधेड़ की मौत से पत्नी व उसके बच्चों के आंसू नहीं थम रहे हैं। यह सब कैसे हो गया, उन्हें कुछ यकीन नहीं हो रहा है। वहीं लोगों में घटना को लेकर नाराजगी है। भाजपा नेता का कहना है कि जल्द हत्यारे पकड़े जाएं और कार्रवाई की जाए।

बताया जा रहा है कि अधेड़ कुछ नशेेड़ी किस्म का था। शाम के वक्त नलकूप पर कुछ लोगों का आना जाना था। पुलिस यह पता लगा रही है कि उससे मिलने कौन-कौन लोग आते थे। वारदात के बाद से मिलने वाले व्यक्ति कहां पर है। पुलिस का दावा है कि जल्द हत्या आरोपी पकडे़ जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें