-भागने के प्रयास में खंभे से टकराकर हुआ घायल
सीमावर्ती जिला संभल की क्राइम ब्रांच और कोतवाली चंदौसी की टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारकर बिसौली क्षेत्र के गांव संग्रामपुर से एक व्यक्ति को दबोच लिया। पकड़े जाने से पहले इस व्यक्ति ने पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया था, जिसकी वजह से वह खंभे से टकराकर घायल हो गया।
बृहस्पतिवार की रात को चंदौसी कोतवाली पुलिस और संभल क्राइम ब्रांच की टीम ने गांव संग्रामपुर में छापा मारकर जालसाजी के मुकदमे में नामजद बबलू उर्फ सुल्तान को गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस के हाथों से छूटने का प्रयास किया और भागते समय एक खंभे से टकराकर घायल हो गया। पुलिस उसे साथ ले गई है। बता दें कि बबलू उर्फ सुल्तान के भाई शादाब को तेलंगाना के क्राइम ब्रांच प्रभारी एमहेश राजा टीम के साथ यहां आए थे उस समय शादाब यहां नहीं मिला। ट्रेस होने पर उसे दिल्ली से ही पकड़कर ले जाने के बाद साथियों सहित जेल भेज दिया गया।
--------
दर्जनों लोगों के घरों पर चस्पा हो चुके हैं नोटिस
दबतोरी। हवाला से जुड़े लोगों के खातों में मोटी रकम आती है। सो पिछले दिनों कोलकाता की दो बैंक के ब्लैंक चेक दबतोरी पुलिस को मिले थे। एक चेक के माध्यम से 50 लाख तक निकाले जा सकते थे। यह जांच अब भी लंबित है। जहवाला से जुड़े क्षेत्र के जिन लोगों के नाम जांच में पुलिस को पता लगे थे, उन सभी घरों पर सीबीआई के इंसपेक्टर जुगल किशोर ने छापा मारा था लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया था। तब सीबीआई की ओर से उनके घरों पर नोटिस चस्पा किए गए थे। यही नहीं सीबीआई कई बार आने के साथ ही सप्ताह भर क्षेत्र में डेरा डाले रही थी।
पुलिस के मुताबिक, हवाला से जुड़े लोगों का धंधा देश में कई राज्यों में चल रहा है सो उन सभी स्थानों की पुलिस टीम तलाश कर रही है। महाराष्ट्र की सीआईडी ने इस क्षेत्र के कई लोगों के वारंट बिसौली पुलिस को भेजे हैं लेकिन यह पुलिस उन लोगों तक अब तक नहीं पहुंच सकी है। ---------------
वर्जन-
हवाला के संबंध में अभी जानकारी नहीं है, यदि ऐसा है तो उससे जुड़े लोगों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बिसौली और दबतोरी पुलिस से जानकारी ले रहे हैं।
-कृपाल सिंह बिष्ट, सीओ बिसौली
---
वर्जन-
बबलू के खिलाफ वर्ष 2013 में एक मुकदमा कोतवाली चंदौसी में दर्ज कराया गया था। इसने एक फर्जी आईडी के जरिए खातों से लेनदेन किया। इसी में यह वांछित था, सो गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इससे हवाला से संबंधित कुछ और क्लू भी मिले हैं उस पर पुलिस जांच कर रही है।
-सचिन कुमार बालियान एसएसआई, चंदौसी