दलित किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास
गुलावठी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक दलित किशोरी के साथ एक दबंग युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। किशोरी ने अपने परिजनों के साथ थाने आकर तहरीर देते हुए बताया कि गांव का ही रहने वाले युवक ने उससे फीता लेने के बहाने दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलने पर वह जबरन अंदर घुस आया तथा उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर उसने जातिसूचक शब्द भी इस्तेमाल किए तथा उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो