आरोपी पक्ष की ओर से फैसले के दबाव से क्षुब्ध पीड़ित किशोरी ने मंगलवार को दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने आननफानन में उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की सुबह किशोरी से गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया था। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया। परिजनों के मुताबिक, अगले दिन आरोपी पक्ष के लोग घर पर आ धमके और फैसले का दबाव बनाने लगे। साथ ही धमकी भी दी। इससे क्षुब्ध किशोरी ने आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि इस मामले में अभी थाने में तहरीर नहीं दी गई है।