फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर धावा बोल पूरे परिवार को पीटा

Sun, 25 Oct 2015 09:09 PM IST
इस्लामनगर( बदायूं)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मोहर्रम के दिन अखाड़े में हुए किशोर के साथ विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। दो दर्जन से अधिक लड़कों ने इस किशोर के घर पर उस समय चढ़ाई कर दी, जब विवाद को लेकर किशोर का पिता और चाचा रिपोर्ट दर्ज कराने की कहकर थाने गए थे। इन लड़कों ने घर में महिलाओं की जमकर पिटाई की और उन्हें लहूलुहान कर दिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज हो जाने के बाद ने फिलहाल एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मुख्य आरोपी समेत दर्जनों हमलावर पुलिस पकड़ से दूर हैं।  
कस्बा के गवां देवत मोहल्ला निवासी इकबाल ने बताया कि उनका 16 वर्षीय बेटा इरफान अली शनिवार को मोहर्रम के जुलूस में अखाड़ा देख रहा था। तभी मुगल मोहल्ला निवासी राशिद से विवाद हो गया। राशिद ने उस समय ही उसे मारपीट की। बाद में घर आ जाने के बाद इरफान ने अपनी आपबीती सुनाई, तो इकबाल थाने पर रिपोर्ट लिखाने निकल गए। शनिवार की रात ही रिपोर्ट लिखाने की बात उसके मोहल्ले के ही लोगों ने आरोपी राशिद तक पहुंचा दी। आरोप है कि रात में इकबाल और अबरार थाने से लौट भी नहीं पाए थे कि उनके घर पर दो दर्जन से अधिक लोगों ने चढ़ाई कर दी। सामान तोडफ़ोड़ दिया। हमलावरों ने इकबाल के बेटे इरफान, भाई अबरार, बेटियां नैसर जहां और शहनाज समेत परिवार के सभी लोगों को पीटा। लड़कियों के साथ अभद्रता की। आरोप ये भी है कुंडल नोच लिए गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में इकबाल के भाई अबरार ने राशिद के अलावा सलीम उर्फ ढूका, जरीफ, आसिफ, आऊ समेत दो दर्जन से अधिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस केवल आऊ को ही पकड़ सकी है। बाकी हमलावर फरार हैं। पीड़ित परिवार ने कहा है कि उन पर फिर भी कभी हमला हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें