फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल चुराते पकड़े गए चोर की पिटाई

Mon, 10 Apr 2017 06:10 PM IST
उझानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम मिल कॉलोनी में रविवार दोपहर एक घर के सामने से साइकिल चोरी कर भाग रहे युवक को राहगीरों ने दबोच लिया। भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद साइकिल चोर को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

कालोनी निवासी प्रकाश के घर के दरवाजे पर खड़ी उसकी बेटी की साइकिल उठाकर भाग रहे युवक ने पकड़े जाने पर खुद को कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव सदाठेर का पूरनलाल बताया। आरोपी को प्रकाश की बेटी ने साइकिल चुराते देख लिया था। शोर मचाने पर जुटे कॉलोनी के लोगों और राहगीरों ने उसकी पिटाई की। उसने पहले भी एक अन्य व्यक्ति की साइकिल चुरा कर बेच देने की बात कबूल की। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो वह अपने साथियों के नाम बताने से कतराता रहा। घायल पूरन का मेडिकल भी कराया गया। कोतवाल गोपीचंद्र यादव ने बताया कि पूरन के बारे में कादरचौक पुलिस से भी संपर्क साधा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें