फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी से शिकायत कर लौट रही महिला को बस से खींचा

Fri, 20 Mar 2015 12:11 AM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी से शिकायत कर लौट रही महिला को मंडी समिति के पास चार लोगों ने बस से खींच लिया। उससे मारपीट भी की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। घटना गुरुवार अपराह्न की है।
विज्ञापन

अलापुर थाने के ककराला कस्बा निवासी एक महिला का आरोप है कि एक व्यक्ति उससे कई साल तक देह व्यापार कराता रहा। जनवरी 2014 में महिला इस व्यक्ति से अलग हो गई। इसके बाद भी उक्त व्यक्ति उसे परेशान कर रहा है। महिला ने यह शिकायत गुरुवार दोपहर एसएसपी सौमित्र यादव से की। इसके बाद वह अकेली बस से ककराला लौट रही थी। रास्ते में मंडी समिति के पास उसे चार लोगों ने बस से उतार लिया। उसके साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची सिविल लाइंस पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया। देर शाम तक पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन

एसओ सिविल लाइंस अजय यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। महिला देह व्यापार कराने का आरोप लगा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें