फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा रैली में गए युवक की मौत, हत्या का आरोप

Fri, 04 Nov 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मूसाझाग/बदायूं।
विज्ञापन
dead body - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मूसाझाग थाने का घेराव, शव रखकर जाम लगाया, चार पर मुकदमा
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं, विसरा प्रिजर्व
समाजवादी पार्टी की रथ यात्रा में शामिल होने लखनऊ गए सोमेंद्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार को परिवार वालों ने गांव के ही चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मूसाझाग थाने का घेराव कर लिया। साथ ही बदायूं-दातागंज रोड पर जाम भी लगा दिया। बाद में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली। पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ नहीं हुई है। विसरा प्रिजर्व किया गया है। 
मूसाझाग थाने के गांव सुल्तनापुर का सोमेंद्र (30)पुत्र मनोहर सिंह गुरुवार को गांव के ही राकेश की बोलेरो गाड़ी से सपा की समाजवादी विकास रथ यात्रा में शामिल होने लखनऊ गया था। उसके साथ गांव के ही पम्मी, मुन्ना लाल, धर्मवीर और विनोद भी थे। रास्ते में सोमेंद्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। यह सभी लोग शुक्रवार को वापस गांव पहुंचे। सोमेंद्र के परिवार के लोगों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। हालांकि, परिवार वाले किसी रंजिश की बात से इंकार कर रहे हैं। सोमेंद्र के परिवार के लोग मूसाझाग थाने पहुंचे। पुलिस ने मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद गांव के तमाम लोगों ने थाने का घेराव कर लिया।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने शव रोड पर रखकर बदायूं-दातागंज रोड पर जाम भी लगा दिया। यहां से गुजर रहे सीओ दातागंज श्योराज सिंह और इंस्पेक्टर दातागंज राजवीर सिंह भी जाम में फंस गए। दोनों ने फोर्स के साथ सोमेंद्र के परिवार और गांव के लोगों को समझा-बुझा कर जाम खुलवाया। परिवार के लोग मुकदमा दर्ज किए जाने की बात पर ही माने। बाद में पुलिस ने जगवीर की तहरीर पर पम्मी, मुन्ना लाल, धर्मवीर और विनोद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सोमेंद्र चार भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन


शाहजहांपुर में पी थी सभी ने शराब
मूसाझाग। लखनऊ से लौटते वक्त सभी लोगों ने शाहजहांपुर में एक ढाबे पर शराब पी थी। इसके बाद सभी लोग वहीं सो गए। बकौल प्रभारी एसओ मूसाझाग शमीम हैदर शराब पीने के बाद सभी लोग सो गए, लेकिन सोमेंद्र बाद में नहीं जागा। उसकी कैसे मौत हुई? यह कोई नहीं बता पा रहा है। शरीर पर चोट के कोई निशान भी नहीं थे। इतना ही नहीं नामजद कराए गए लोगों की सोमेंद्र या उसके परिवार के किसी सदस्य से कोई रंजिश भी नहीं है। मामले में पड़ताल की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें