फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की चपेट में  आकर महिला की मौत

Fri, 04 Nov 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कादरचौक।
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कादरचौक थाने के गांव सकरी के पास हुआ हादसा
भैया दूज पर मायके आई महिला की शुक्रवार दोपहर पिकअप वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप का चालक मौके से भाग गया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

संभल जिले के थाना धनारी के गांव किरतिया निवासी प्रदीप की ससुराल कादरचौक थाने के गांव सकरी में है। प्रदीप की पत्नी राजकुमारी भैयादूज पर अपने मायके आई थी। शुक्रवार को राजकुमारी अपनी दो साल की बेटी के साथ शहर में खरीदारी करने आई थीं। यहां से करीब दो बजे वह सकरी लौटी। बस से उतरने के बाद राज कुमारी रोड पार कर रही थी। इसी दौरान उसे पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। इससे राज कुमारी गंभीर घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे परिवारवालें उसे अस्पताल ला ही रहे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़  दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें