फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा के पुत्र पर फायरिंग, बाल-बाल बचा

Tue, 07 Jun 2016 11:41 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई
सिंचाई का पाइप काटने का विरोध करने पर हमला
 सिंचाई का पाइप काटने का विरोध करने पर दबंगों ने दरोगा संजय भारद्वाज के पुत्र शशांक भारद्वाज पर फायरिंग कर दी। उसने किसी तरह से भागकर जान बचाई। शशांक की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ कातिलाना हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
नगर निवासी संजय भारद्वाज पुलिस विभाग में उप निरीक्षक हैं। यहां उनकी पैतृक जमीन है। उसकी देखभाल उनका बेटा शशांक भारद्वाज रहता है। उनकी जमीन के पास एक खेत में नलकूप लगा हुआ है। बताते हैं कि मंगलवार को शशांक भारद्वाज खेत पर सिंचाई करने गया था। उसने सिंचाई के लिए पाइप डाला, तो दबंग जितेंद्र ने पाइप काट दिया। आरोप है कि विरोध करने पर जितेंद्र ने अपने साथी धीरेंद्र और अमित के साथ उस पर फायरिंग कर दी। उसने किसी तरह से भाग कर जान बचाई। आरोप ये भी है कि जितेंद्र पहले भी कई बार शशांक की फसल और नलकूप को नुकसान पहुंचा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शशांक भारद्वाज की तहरीर पर पुलिस ने जितेंद्र, धीरेंद्र और अमित के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ एपी सिंह यादव ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। इनको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें