फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन स्नेचर गिरोह का पर्दाफाश, सरगना गिरफ्तार

Tue, 12 Jul 2016 12:09 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
चेन स्नेचर गिरोह का पर्दाफाश, सरगना गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लूट की चेन, बाइक और एक तमंचा बरामद हुआ
विज्ञापन

गिरोह के दो सदस्यों के नाम भी आरोपी ने बताए
 सिविल लाइंस थाना पुलिस ने चेन स्नेचर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के सरगना सुशील चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने चेन स्नेचिंग और सोने के कुंडल लूटने की एक दर्जन वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। सुशील चौधरी कोतवाली सदर का हिस्ट्रीशीटर है। उसके कब्जे से लूट की एक चेन, एक बाइक और 315 बोर का एक तमंचा मिला है। गिरोह के दो सदस्यों के के नाम भी उसने पुलिस को बताए हैं। प्रभारी एसएसपी अनिल यादव ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। साथ ही आरोपियों पर गैंगस्टर लगाने की बात कही है।
सिविल लाइंस के मोहल्ला लोची नगला निवासी रमा देवी से दो दिन पहले पल्स बाइक सवार तीन बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली थी। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अशोक कुमार ने नवादा चौकी इंचार्ज सत्य सिंह को वर्कआउट में लगाया था। पुलिस ने आरोपियों को ट्रेस कर लिया था। सोमवार को शहवाजपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर सुशील चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। उसने लूट की घटना को स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई चेन बरामद कर ली। पूछताछ में उसने बताया कि सिविल लाइंस और कोतवाली क्षेत्र में वह पिछले तीन महीने में चेन स्नेचिंग की 12-14 वारदात कर चुका है। गिरोह में पटियाली सराय निवासी जतिन सोनी पुत्र सूर्य बहादुर और शहवाजपुर का हेमंत उर्फ किट्टू पुत्र राजेंद्र भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी एसएसपी अनिल यादव ने पुलिस टीम में शामिल एसआई सत्यसिंह यादव, कांस्टेबल चंद्रहास, बलराम सिंह और रजोश को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें