थाना पुलिस ने गुरुवार सुबह मुखबिर की सूचना पर बिल्सी-बिसौली रोड स्थित गांव परोली के पास वध को ले जाए जा रहे पशुओं से भरी पिकअप पकड़ ली, जिसमें आठ पशु मिले। इनमें से एक की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने एक पशु तस्कर को भी हिरासत में लिया है।
एसओ ब्रजेश कुमार यादव ने बताया कि गुरुवार को सुबह पुलिस टीम ने पीछा करके गाड़ी को गांव परोली के पास पकड़ लिया, जिसमें करीब आठ पशु थे। जिसमें से एक की दम घुटने से मौत हो गई। शेष को क्षेत्र के किसानों को सुपुर्द कर दिए गए। एसओ ने बताया गाड़ी से मुश्ताक पुत्र शराफत थाना बिलारी, मुरादाबाद बताया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है।