फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में सगे भाइयों समेत सात लोग डूबने लगे, छह बचाए

Fri, 27 Nov 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उझानी थाना क्षेत्र के गांव जिरौलिया निवासी रमन (25), पवन उर्फ बिल्लू (20) पुत्रगण आदेश परिवार के साथ गंगा स्नान को गए थे। शुक्रवार सुबह दोनों भाई परिवार के साथ गंगा स्नान कर रहे थे। स्नान करते वक्त रमन और पवन गहराई में चले गए। परिवार वालों ने शोर मचाया तो गोताखोरों ने रमन को तो बचा लिया, लेकिन पवन का पता नहीं लगा। दिन भर उसकी तलाश होती रही। कादरगंगज पुल के पास भी जाल लगाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ककोड़ा गंगा घाट पर तैनात हेड मल्लाह मुशाकिर ने बताया कि शुक्रवार को दिन में अलग-अलग वक्त पर सात लोग गंगा में डूबने लगे। इनमें छह को बचा लिया गया। एक की तलाश की जा रही है। आशंका है कि वह गंगा की धार के साथ काफी आगे निकल गया है। पवन के न मिलने से परिवार के लोग चिंतित हैं। देर शाम तक उसका पता नहीं लग सका था।
विज्ञापन


कादरगंज पुल के पास गड्डे बने मुसीबत
मेला ककोड़ा। नव निर्मित कादरगंज पुल के पास गड्डे स्नानार्थियों की मुसीबत बने हुए हैं। गढ्ढों की वजह से गहराई का अनुमान नहीं लग पा रहा है। ऐसे में लोग डूब रहे हैं। सूबे में गंगा पर सबसे बड़ा कादरगंज पुल पिछले साल बन कर तैयार हुआ था। पुल बनने के बाद यह मेला ककोड़ा का पहला आयोजन है। पुल के  लिए जगह-जगह पर किए गए गढ्ढे अब तक भर नहीं सके हैं। यही वजह है कि गंगा में जलस्तर ज्यादा न होने के बाद भी लोग डूब रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें