फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो चीखती रही, मदद को नहीं बढ़े हाथ

Wed, 08 Apr 2015 12:45 AM IST
राजेश मिश्रा/कादरचौक।
विज्ञापन
विज्ञापन
अधेड़ की हैवानियत देखकर ईश्वरीगंज के लोग सिहर उठे। घटना से पहले अनीता ने गांव के कई लोगों से गुहार लगाई। उसने यह भी कहा कि शिव सिंह उसकी हत्या कर देगा। गांव वालों ने एक बार अनीता को शिवसिंह से बचाया भी, लेकिन शिवसिंह अड़ गया कि वह उसकी पत्नी है। किसी को क्या सरोकार और गांव वालों से अनीता को छुड़ा कर अपने साथ ले गया। यह वाक्या रात करीब आठ बजे का है। किसी न सोचा था कि 15 दिन पहले ही खरीद कर लाई गई अनीता के साथ ऐसा होगा।
विज्ञापन

शिव सिंह राज मिस्त्री है। अक्सर वह शराब पीकर आता था और अनीता पर जुल्म करता था। सोमवार रात शिव सिंह ने हैवानियत की हद पार कर दी। उससे बचने को अनीता घर से भागी। गांव के बाहर जान बचाने के लिए वह एक घूर के ढेर में भी छिपी, लेकिन शिव सिंह वहां भी पहुंच गया। अनीता को घसीट कर यहां से वह घर ले जा रहा था। अनीता ने गांव वालों से मदद की गुहार लगाई। कुछ लोग उसे बचाने भी पहुंचे, लेकिन शिव सिंह ने उनको डपट दिया। रात में 10 से तड़के चार बजे तक शिव सिंह ने अनीता को घर में बंद करके पीटा। वह चीखती रही, लेकिन किसी ने मदद के लिए हाथ नहीं बढ़ाए। इस दौरान शिव सिंह ने घर में ही अनीता को जिंदा जलाकर मार दिया। बेखौफ शिव सिंह मंगलवार तड़के चार बजे गांव से कुछ दूरी पर स्थित नदी किनारे शव को ठिकाने लगाने पहुंचा था। आखिर मामला पुलिस तक पहुंच गया। समय रहते पुलिस मौके पर न पहुंचती तो शिव सिंह अनीता के शव को ठिकाने लगाने में कामयाब हो गया होता।

पहले भी खरीद कर ला चुका है दो महिलाएं
उसहैत। शिव सिंह इससे पहले भी दो महिलाओं को खरीद कर ला चुका है। इसकी हरकतों से तंग आकर दोनों इसे छोड़कर चली गई थीं। इनमें एक महिला पहले से तीन बच्चों की मां थी। 15 दिन पहले ही कासगंज के थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव तरसी निवासी शिव सिंह ने अपने बहनोई और बहन की मदद से अनीता को 30 हजार रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें