फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड से पकड़े गए स्कूटी चोर

Tue, 27 Dec 2016 11:52 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
एटीएम कार्ड से पकड़े गए स्कूटी चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोर तक पहुंच गई पुलिस  
 एटीएम कार्ड ने बड़ा काम कर दिया। उससे पैसे निकालने पर स्कूटी चोर पकड़ लिए गए। चुराई गई स्कूटी की डिग्गी में ही चोर को एटीएम और उसका पासवर्ड रखा मिला था। चोर ने एटीएम से पैसे निकाले और उसके बाद सीसीटीवी कैमरे में उसका चेहरा कैद हो गया। पुलिस ने उसकी सहायता से चोरों को पहचानकर दबोच लिया। पकड़े गए दोनों चोरों को अंदाजा नहीं था कि एटीएम से पैसे निकालना उनके लिए भारी पड़ जाएगा। उनके पास से पुलिस ने चोरी की छह स्कूटी भी बरामद कीं।
चोरी की गई स्कूटी शहर के मोहल्ला मीराजी चौकी निवासी जाहिद अख्तर की थी। यह स्कूटी पिछले दिनों उनके घर के सामने से ही चोरी हो गई थी। इसकी सूचना जाहिद ने कोतवाली पुलिस को दे दी थी। स्कूटी की डिग्गी में उनका बैंक ऑफ महाराष्ट्र से जारी एटीएम और उसका पासवर्ड भी रखा था। स्कूटी चोरी हो जाने के बाद वह एटीएम बंद कराने के लिए बैंक शाखा में भी गए लेकिन भीड़ ज्यादा होने की वजह से उनको प्रार्थनापत्र देने क मौका नहीं मिल सका। चूंकि एटीएम वाले एकाउंट में सिर्फ ढाई हजार रुपये ही थे इसलिए जाहिद उसको लेकर बहुत ज्यादा चिंतित भी नहीं थे। इस बीच चोरों ने एटीएम स्वैप कराकर पहले तीन सौ रुपये का पेट्रोल भरवाया फिर एटीएम से दो हजार रुपये भी निकाल लिए। बैंक में भीड़ कम होने पर कुछ दिन बाद जाहिद पहुंचे और बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा प्रबंधक नेहा गुप्ता को अपना एटीएम बंद कराने का प्रार्थनापत्र दिया तो उन्होंने कंप्यूटर रिकार्ड देखने के बाद जानकारी दी कि स्कूटी चोरी होने के बाद उनके एटीएम से पैसे निकाले गए हैं। बैंक ने उनको यह भी बताया कि किस एटीएम से पैसे निकाले गए। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने बैंक से एटीएम का सीसीटीवी फुटेज जुटाया और उसके आधार पर आमिर और आशु को दबोच लिया। इन्होंने स्कूटी चुराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
महंगी बिकती थी इसलिए चुराते थे स्कूटी
आमिर और आशु ने पुलिस पूछताछ में पांच अन्य स्कूटी भी चुराने की बात स्वीकार कर ली। दोनों चोर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने कहा कि बाइक के बजाय स्कूटी चुराना न सिर्फ आसान है बल्कि वह बाइक की अपेक्षा महंगी भी बिकती है। चोरों ने कहा कि अगर उनको पता होता कि एटीएम से पैसा निकालने पर पकड़े जाएंगे तो ऐसा हर्गिज न करते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें