फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी और उसके प्रेमी को कुल्हाड़ी से काट डाला

Sun, 14 May 2017 11:46 PM IST
सैदपुर (बदायूं)।
विज्ञापन
अानर ‌क‌ि‌ल‌िंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आनर किलिंग : शादी की बात करने के लिए लड़के को घर बुलाया और दोनों की कर दी हत्या
विज्ञापन

हत्या के बाद बेटी का शव घर के बाहर फेंका
लड़की के माता-पिता और दो भाइयों पर मुकदमा 

वजीरगंज थाने के गांव उरैना में बेटी और उसके प्रेमी की कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस हत्या कर दी गई। हत्या के बाद लड़की के पिता ने बेटी का शव घर के बाहर फेंक दिया। सूचना पाकर एसएसपी चंद्र प्रकाश, एसपी देहात संजय राय और सीओ बिसौली डॉ. केके सरोज ने मौके का मौका मुआयना किया। दोहरी हत्या के मामले में लड़की के माता-पिता और दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी आरोपी फरार हैं।
उरैना निवासी गोविंद (25) पुत्र पप्पू राम और पड़ोस में ही रहले वाले किशन लाल की बेटी आशा (22) बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। दोनों कई बार एक साथ घर से गायब हुए लेकिन कुछ दिनों बाद वापस आ गए। युवक और युवती की बिरादरी एक होने की वजह से समाज के लोग दोनों की शादी कराने के लिए आगे आए। बताते हैं कि दोनों के परिवार भी राजी थे। गोविंद दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। शनिवार को आशा के पिता ने उसे शादी के संबंध में कुछ बात करने के लिए दिल्ली से फोन करके बुलाया। रविवार सुबह करीब 11 बजे गोविंद बात करने के लिए आशा के घर पहुंचा। आशा के परिवार वालों ने पहले गोविंद की और बाद में आशा की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद आशा के शव को घर के बाहर फेंक दिया। 
विज्ञापन

आशा का पिता किशनलाल जब बेटी के शव को घसीटकर घर के बाहर फेंक रहा था, तो पड़ोस में रहने वाली रेशमा नाम की महिला ने उसे ऐसा करते देख लिया। रेशमा ने शोर मचाया तो गांव के लोग मौके पर जमा हो गए। इसके बाद किशनलाल अपने पूरे परिवार के साथ गोविंद का शव घर में ही पड़ा छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मौके से कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। गोविंद के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आशा के पिता किशनलाल, भाई विजयपाल, रामवीर और मां जलधारा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी चंद्र प्रकाश ने थाना पुलिस को दो दिन में दोहरे हत्याकांड का खुलासा करने को कहा है।
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर चार लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हत्या क्यों की गई इसकी जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-चंद्र प्रकाश, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें