नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी विनोद शर्मा के घर में चोर छत के रास्ते अंदर घुस गए। टीवी और स्टेबलाइजर समेत घरेलू सामान पर से चोरों ने हाथ साफ कर दिया। घरवाले इस्लामनगर क्षेत्र के गांव समसोई में गए थे। लौटे तो कमरे खुले मिले। दो महीना पहले भी चोरों ने विनोद के घरों में घटना को अंजाम दिया था।
बच्चों के विवाद में महिला के कपड़े फाड़े
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पंपसेट से डीजल निकाले जाने को लेकर नवाब सिंह ने पड़ोसी महिला और उसके पति की पिटाई कर दी। सात मई की घटना बताते हुए महिला शुक्रवार को कोतवाली पहुंची। उसने अस्मत लूटने का भी आरोप लगाया। इधर, कोतवाल देवराज राठी ने बताया कि महिला की पिटाई की थी, सो मामला दर्ज कर लिया गया है।