फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण की गला दबाकर हत्या

Sun, 20 Mar 2016 11:34 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शव खेत में मिला, शनिवार को बिल्सी से लौट रहा था उदयराज
अज्ञात हत्यारों के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट 
 थाना क्षेत्र के गांव अलीगंज में उदयराज सिंह नाम के एक ग्रामीण की गला घोटकर हत्या कर दी। हत्यारे शव खेत में फेककर फरार हो गए। मृतक बिल्सी थाने के गांव अकौली स्थित अपनी ननिहाल से लौट रहा था। मृतक के भाई की ओर से अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
मुजरिया थाने के गांव अलीगंज निवासी उदयराज सिंह (45) पुत्र अमान सिंह शनिवार को बिल्सी थाने के गांव अकौली स्थित अपनी ननिहाल गया था। शाम को वह घर लौट रहा था। करीब 7.30 बजे उदयराज सिंह ने अपनी पत्नी रामादेवी को फोन करके कुछ देर में घर पहुंचने को कहा। पत्नी के लिए कुछ मेहमानों के आने और उनके लिए खाना बनाने की बात भी कही। इसके बाद उदयराज का मोबाइल फोन बंद हो गया। वह घर नहीं लौटा। परिवार वालों ने तलाश भी की लेकिन पता नहीं लगा।
विज्ञापन

रविवार सुबह परिवार के लोगों को पता लगा कि गांव के पास पेट्रोल पंप के समीप खेत में शव पड़ा है। उदयराज का भाई सुरेशपाल भी मौके पर पहुंचा। उसने शव की शिनाख्त की। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। शव के पास शराब का एक पौव्वा, दो माचिस और नमकीन के एक पैकेट के साथ आलू, फूल गोभी भी पड़ी मिली। उदयराज की जेब से 250 रुपये और स्विच ऑफ मोबाइल भी बरामद हुआ है। मृतक के भाई सुरेश पाल की ओर से अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। परिवार वालों ने किसी से रंजिश नहीं होने की बात कही है। 
बिल्सी से दो लोगों के साथ आया था उदयराज
मुजरिया। उदयराज का शव मिलने की बात सुनकर उसके ननिहाल पक्ष के लोग भी मुजरिया आ गए। उसके मामा ने बताया कि शनिवार करीब छह बजे उदयराज बाइक से दो लोगों के साथ बिल्सी से चला था। पूछने पर उसने बताया था कि यह दोनों लोग उसी के गांव के हैं। उदयराज ने अपनी पत्नी रामादेवी को फोन पर भी बताया कि दो मेहमान आ रहे हैं। सब्जी लेकर वह आ रहा है उनके खाने का इंतजाम कर लेना। अब सवाल यह उठता है कि वह दो लोग कौन थे जिनके साथ उदयराज बाइक पर सवार होकर बिल्सी से मुजरिया आया था। 
पत्नी और बच्चों की हालत बदहवास
मुजरिया। उदयराज सिंह की छह संतानों में पांच बेटियां और एक बेटा है। दो बेटियों की वह शादी कर चुका है। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम है। पत्नी रामा देवी और संतानों की हालत बदहवास है। हालांकि परिवार वाले किसी से रंजिश की बात से इंकार कर रहे हैं। ऐसे में हत्याकांड का खुलासा जल्द होता नजर नहीं आ रहा।
विज्ञापन

-----
मृतक के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा।-राजेश कुमार, एसओ मुजरिया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें