फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो सवार बदमाशों ने दो लोगों को लूटा

Wed, 27 Jan 2016 08:52 PM IST
बिनावर/सिलहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बोलरो कार सवार बदमाशों ने एक दिन में लूट की दो वारदातों को अंजाम दिया। दोनों लोगों से कार में लिफ्ट देकर लूटपाट की गई। दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन


बिनावर थाना क्षेत्र के गांव नौसाना निवासी दजराम राजस्थान में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। मंगलवार को वहां से अपने घर आया था। रोडवेज बस स्टैंड पर उतरने के बाद दजराम अपने गांव जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी एक बोलरो पहुंची। दजराम बिनावर जाने के लिए उसमें सवार हो गया।

रास्ते में कार सवार चार लोगों ने उससे मारपीट की और 21 हजार रुपये लूट लिए। बाद में पीड़ित को बिनावर थाने के मलगांव रेल फाटक के पास फेंक दिया।

दूसरी घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हुई। बाबट निवासी अवले हसन दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। वह सोमवार को घर के लिए चला था। बदायूं पहुंचने के बाद दजराम गांव जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। एक बोलेरो उसके पास पहुंची। इसमें सवार लोगों ने वजीरगंज जाने की बात कही।
विज्ञापन


वह जाने के लिए अवले बोलेरो में सवार हो गया। कार सवार बदमाशों ने रास्ते में उससे 12 हजार रुपये लूट लिए। उसे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में जीटीआई केपास फेंक दिया। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें