फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश ने पुलिस पर  की फायरिंग, दहशत

Sun, 08 May 2016 11:59 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
फाय‌रिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
अलापुर थाने के गांव नवादा में कई राउंड चलीं गोलियां
पुलिस ने मौके से बरामद की एक घोड़ी, रिपोर्ट दर्ज
 थाना क्षेत्र के गांव नवादा में बदमाश को पकड़ने गई पुलिस पर बदमाश ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने बदमाश की घेराबंदी की कोशिश भी की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। वह भाग निकला। बदमाश की एक घोड़ी पुलिस ने बरामद की है।
विज्ञापन

अलापुर थाने के गांव नवादा निवासी रवि पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह हिस्ट्रीशीटर भी है। रवि ने शनिवार को ककराला के वार्ड नंबर 18 के भूरे से मारपीट कर दी थी। भूरे की तहरीर पर ककराला चौकी पुलिस रवि को पकड़ने गई थी। पुलिस को आता हुआ देखकर रवि ने फायरिंग कर दी। ककराला के कुछ लोग भी यहां पहुंच गए। इन लोगों की ओर से भी फायरिंग की गई। इस दौरान मौका पाकर रवि वहां से भाग निकला। उसकी घोड़ी वहीं छूट गई। पुलिस ने घोड़ी कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें