फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से तीन झोपड़ियां राख

Sun, 08 May 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गौर के सोमही गांव में लगी आग से सब कुछ जल कर हुआ राख। - फोटो : राम ललित
विज्ञापन
गौर। थाना क्षेत्र के सुमही गांव में अज्ञात कारणों से शनिवार की रात में लगी आग से गांव के तीन रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गई है। चार मावेशी झुलस गए हंै।
विज्ञापन

सुमही गांव में आग गांव के रमेश के घर से शुरू हुई। जब तक लोग कुछ समझ पाते कि आग ने अपने चपेट में रामजीत व बाबूराम की झोपड़ी को लेे लिया।

आग की लपेटे इतनी भयानक थी कि छप्पर में बांधे गए रमेश व रामजीत की चार भैंसे भी झुलस गई है। इसके साथ ही रमेश के घर मे खड़ी होरो होंडा मोटर साइकिल भी जल कर राख हो गई। आग को गांव वाले अपने स्तर से घंटों बाद बुझाया। इस अग्निकांड में इन परिवारों के खाने-पीने की चीजों से लेकर सारा सामान जलकर नष्ट हो गया है। सूचना पाकर रविवार को सुबह पहुंचे हलका लेखपाल हरिश्चन्द्र वर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवारों की सूची बना ली गई है। इसकी रिपोर्ट एसडीएम हर्रैया को सौंपी जाएगी। आर्थिक सहायता शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।

आग से मकान व छप्पर जलाः पैकोलिया। पैकोलिया बरुवार गांव के वनमानुष टोले में दोपहर 12 बजे  के करीब अज्ञात कारणों से आग लग गई। मकान व दो झोपडी़  जल कर राख हो गई। आग सबसे पहले रामजनम पुत्र गोपीचरन की झोपडी़ में लगी और देखते ही देखते  सुरेश पुत्र सीताराम की झोपडी़ के साथ ही जगदीश पुत्र दुधई के मकान को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से आग बुझाई  जा सकी। जगदीश के घर में रखा अनाज,कपडा़,बर्तन आदि जलकर नष्ट हो गया है। आग  बुझने में जगदीश के लड़के रामशब्द का दाहिना हाथ बुरी तरह से झुलस गया,  जिसे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


आग से झोपड़ी जली ःसल्टौआ। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के अगया गांव में आग लग जाने से झोपड़ी जल गई। रविवार दोपहर दो बजे गांव के बुद्धिसागर की झोपड़ी में आग लग गई। उसमें रखा राशन कपड़ा जल गया। जब तक आग और फैलती उससे पहले ग्रामीणों ने उस पर काबू पा लिया। राजस्व विभाग के ओर हल्का लेखपाल कृष्णदेव उपाध्याय ने मौके निरीक्षण कर आग से हुई क्षति की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें