फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात माह में बढ़ गए सड़क हादसे

Fri, 06 Nov 2015 08:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
छह दिन में हादसों में 15 लोगों की जान गई
विज्ञापन


यातायात माह के नाम पर हो रही खानापूरी


हर साल नवंबर में यातायात माह मनाया जाता है। इस दौरान परिवहन विभाग और यातायात पुलिस लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करते हैं। यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होती है, लेकिन इस बार यातायात माह कागजों में चल रहा है। कार्रवाई के नाम पर वसूली की जा रही है। इसी वजह से छह दिन में हुए सड़क हादसों में 15 लोगों की जान जा चुकी है। कई घायल अब भी जिंदगी-मौत के बीच झूल रहे हैं। --------
छह दिन में कई बड़े सड़क हादसे हुए
बदायूं। एक नवंबर को उझानी और दातागंज में ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए। दो नवंबर को बरेली रोड पर जवाहरपुरी के पास ट्रक की टक्कर से थ्री-व्हीलर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। इसी दिन उझानी और अलापुर में हादसों में दो  लोगों ने जान गवां दी। चार नवंबर को सहसवान में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दंपति की जान चली गई। यातायात माह में हर दिन हो रहे हादसे परिवहन विभाग और यातायात पुलिस का मुंह चिढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



हेलमेट पहनने को बच्चों ने की गांधीगीरी
वजीरगंज। यातायात सुरक्षा माह के अंतर्गत लोगों को हेलमेट के प्रति जागरुक किया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोठा के ईवो क्लब के छात्रों ने बिना हेलमेट पहने बाइक सवार लोगों को फूल भेंटकर हेलमेट पहनने को प्रेरित किया। विद्यालय के छात्र अभिषेक सिंह, अजहरूद्वीन, अर्जुन पाली, विशाल, हर्ष कुमार, अभिषेक चौहान, संगम मिश्रा एवं राहुल कुमार ने ईको कल्ब प्रभारी डॉ. मनोज कुमार वार्ष्णेय के निर्देशन में जन जागरूक अभियान के माध्यम से संदेश देने का प्रयास किया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष अभिषेक ने कहा कि हेलमेट हमारी स्वयं की सुरक्षा का माध्यम है इसलिए हमें इसका उपयोग अवश्य करना चाहिए। सचिव अजहरूद्वीन ने कहा कि हेलमेट चालान से बचने का नहीं, बल्कि स्वयं के जीवन को सुरक्षित रखने का साधन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें