फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर हमला करने वालों पर रिपोर्ट, एक गिरफ्तार

Tue, 08 Aug 2017 10:22 PM IST
कादरचौक।
विज्ञापन
यूपी 100 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूूपी 100 के सिपाही की तहरीर पर तीन लोग नामजद
विज्ञापन

मारपीट की सूचना पर लखूपुरा गांव पहुंची थी पुलिस  
यूपी 100 पुलिस पर हमला करने वाले तीन ग्रामीणों के खिलाफ मंगलवार को कादरचौक थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। यूपी 100 के सिपाही राधेश्याम की ओर से लिखाई गई रिपोर्ट में तीन लोगों को शामिल किया गया है। इनमें एक आरोपी कमलेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
कादरचौक थाना क्षेत्र का लखूूपुरा गांव में सोमवार रात करीब आठ बजे दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था। झगड़े की सूचना मिलने पर पहुंची यूपी 100 की पीआरवी नंबर 1289 गाड़ी पर मौजूद स्टाफ ने एक युवक को पकड़ लिया। युवक के घरवालों ने छुड़ाने की कोशिश की तो पुलिस ने सख्ती की। शोर सुनकर इकट्ठे हुए लोगों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई की और युवक को छुड़ा लिया। माहौल बिगड़ता देख खुद को बचाने के लिए पुलिस वालों को मौके से भागना पड़ा। उनकी सूचना पर रात करीब नौ बजे एसओ अश्वनी कुमार पुलिस टीम को साथ लखूपुुरा गांव जा पहुंचे। मगर तब तक लोग गांव छोड़कर बाहर खेतों में जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छानबीन में यूपी 100 पुलिस के साथ हाथापाई करने वालों में तीन लोगों के नाम सामने आए। इनमें बाब, कमलेश और विनोद कुमार शामिल हैं। इन तीनों के खिलाफ कादरचौक थाने में सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिस से हाथापाई और अभद्रता करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने कमलेश को गिरफ्तार भी कर लिया है। बाबू और विनोश की तलाश जारी है। एसएसपी चंद्रप्रकाश का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें