फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के बाद युवती की नृशंस हत्या

Tue, 04 Aug 2015 12:22 AM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फैजगंज बेहटा के गांव मन्नूनगर में 28 वर्षीय युवती का गैंग रेप के बाद नृशंस ढंग से कत्ल कर दिया गया और नग्नावस्था में ही लाश गन्ने के खेत में फेंक दी गई। लाश के गले में दुपट्टे का फंदा पड़ा मिलने से माना जा रहा है कि युवती को गला घोटकर मारा गया है। हालांकि इससे पहले हत्यारों ने उसे काफी यातना भी दी। उसका एक स्तन कटा पाया गया है। हत्यारों ने युवती के हाथ-पैर बांधने के लिए गन्ने की पत्तियों का रस्सी की तरह इस्तेमाल किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। काफी कोशिश के बाद युवती की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
गांव मन्नूनगर में कुछ लोगों ने गन्ने के खेत में क्षत-विक्षत हालत में युवती की नग्न लाश पड़ी देखी तो यह बात इलाके में आग की तरह फैल गई। मौके पर सैकड़ों लोग इकट्ठे हो गए। पुलिस को सूचना दी गई तो सीओ बिसौली सतीश शर्मा और एसओ फैजगंज बेहटा एनपी सिंह यादव मौके पर पहुंचे। युवती की लाश के पास ही उसका नीले रंग का सलवार सूट पड़ा हुआ था, जिसकी हत्यारों ने धज्जियां उड़ा दी थीं। पैरों में पाजेब और बिछुवा युवती के विवाहित होने की गवाही दे रहे हैं। जिस खेत में शव मिला है, वह गांव के ही पप्पू सिंह यादव का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक छानबीन के बाद पुलिस का मानना है कि युवती के साथ गन्ने के खेत में ही गैंग रेप किया गया और फिर दुपट्टे से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी गई।
वर्जन-
परिस्थितियां देखकर गैंगरेप के बाद हत्या की बात से इंकार नहीं किया जा सकता। हालांकि सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता लग सकेगी। शव की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
-सतीश शर्मा, सीओ बिसौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें