फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग ने 20 बकाएदारों की भेजी आरसी

Thu, 20 Oct 2016 12:13 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
19 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी में एफआईआर
 विद्युत वितरण खंड द्वितीय ने बुधवार को बकाया अदा न करने वाले 20 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किया है। इन उपभोक्ताओं पर विभाग का 6.86 लाख  रुपया बाकी है। अभियान के दौरान 19 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट  दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

विद्युत विभाग ने बुधवार को बिल्सी और अलापुर में  अभियान चलाया। बिल्सी में नौ ऐसे उपभोक्ता पकड़े गए जो कनेक्शन काटे जाने  के बाद चोरी से बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे। पांच लोगों के घरों में कटिया  डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। अलापुर में चोरी की बिजली से चलते हुए  पांच नलकूप पकड़े गए। विभाग ने बिल्सी थाने में 14 और अलापुर थाने में पांच  लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अभियान के दौरान 53  बिजली कनेक्शन काटे गए। 152 नए कनेक्शन दिए गए और 4.85 लाख रुपये की बकाया  वसूली की गई। बकाया भुगतान न करने वाले दातागंज और बिल्सी के 20 उपभोक्ताओं  के खिलाफ आरसी जारी की गई है। अधिशासी अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि  अभियान 30 अक्तूबर तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें