फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेली महिला से बलात्कार, मुकदमा

Fri, 25 Mar 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अलापुर।
विज्ञापन
रेप - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
पति पास के गांव में चला गया था होली मिलने 
विज्ञापन

एक महिला को घर में अकेले पाकर नगर का ही युवक घर में घुस गया और महिला के साथ जबरन दुराचार कर भाग गया। पीड़िता ने पति के वापस आने पर आपबीती बताई। इसके बाद मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नगर निवासी एक व्यक्ति अपनी पत्नी को लेकर उनके पास आया। बताया कि होली वाले दिन समय करीब पांच बजे वह पड़ोसी गांव में होली मिलने गया हुआ था। उस दौरान उसकी पत्नी घर पर अकेली थी और वह मानसिक रूप से बीमार चल रही है। नगर का ही सहीम उर्फ सद्दाम पुत्र इमाम अली उसके घर में घुस गया। घर में घुसने के बाद आरोपी ने उसकी चारपाई पर लेटी उसकी पत्नी को दबोच लिया और विरोध के बावजूद उसके साथ दुराचार किया। अपने खिलाफ किसी को कुछ न बताने की धमकी देते हुए भाग गया। पड़ोस के गांव से होली मिलकर जब वह वापस हुआ तो उसकी पत्नी ने पूरी घटना की जानकारी दी। एसओ एपी सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला का डाक्टरी मुआयना भी कराया जाएगा। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें