फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर चारा लेने गई बालिका से रेप

Tue, 17 Feb 2015 11:31 PM IST
कारदरचौक।
विज्ञापन
विज्ञापन
चारा लेने खेत पर गई 12 साल की बालिका से गांव के युवक ने बलात्कार किया। घटना सोमवार दोपहर की है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपी दूर के रिश्ते में पीड़िता का भाई बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कादरचौक थाने के एक गांव की 12 वर्षीय किशोरी सोमवार दोपहर खेत पर चारा लेने गई थी। आरोप है कि गांव का ही पिंटू पुत्र भाय सिंह किशोरी को दबोच कर सरसों के खेत में ले गया। वहां उसके साथ रेप किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। गांव में किशोरी अपनी मां के साथ अकेली रहती है। उसके पिता और चाचा उत्तराखंड में काम करते हैं। घटना के बाद किशोरी ने घर पहुंच कर मां को जानकारी दी। मां ने किशोरी के पिता को बताया। मंगलवार को किशोरी के पिता घर पहुंच गए। उनकी ओर से पिंटू के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
एसओ एसके सिंह ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पाक्सो एक्ट की कार्रवाई भी की जाएगी।

किशोरी के पिता की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। देर रात तक मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिल सकी। रिपोर्ट आने पर उम्र की तस्दीक होगी। इसके बाद पाक्सो एक्ट की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनिल यादव, एसपी सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें