फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेत्री का अपनी पार्टी के नेता पर दुष्कर्म का आरोप

Wed, 12 Aug 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेत्री का आरोप है कि सोमवार को उमेश राठौर ने उसे अपने रघुवीर नगर स्थित आवास पर बुलाया। वहां उसके साथ रिवाल्वर की नोक पर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे पीटा और जान से मारने की धमकी दी। बुधवार को भाजपा नेत्री ने एसएसपी सौमित्र यादव से मिलकर अपनी आपबीती बताई। एसएसपी ने तत्काल कोतवाली पुलिस को मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दे दिए।
विज्ञापन

मूल रूप से बिनावर के गांव घटपुरी के रहने वाले उमेश राठौर इन दिनों शहर में रघुवीर नगर में रह रहे हैं। 2007 में उन्होंने बसपा के टिकट पर बिनावर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था। चुनाव में वह दूसरे नंबर पर रहे थे। कुछ महीनों पहले बसपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में उनके लिए बिल्सी विधानसभा सीट से दावेदार माना जा रहा था। इस  मामले में भाजपा में खलबली मच गई।

मेरे खिलाफ दर्ज कराया गया दुष्कर्म का मुकदमा पूरी तरह से असत्य है। आरोपी लगाने वाली महिला मेरे ईंट भट्ठा कारोबार में साझेदार थी। वह मुझ पर पहले भी झूठे आरोप लगा चुकी है। यह महिला मुझ पर दबाव बनाकर मेरा भट्ठा हथियाना चाहती है।
विज्ञापन

-ठाकुर उमेश सिंह राठौर, भाजपा नेता


मंगलवार को आरोप लगाने वाली भाजपा नेत्री मेरे आवास पर आई थी, लेकिन उसने दुष्कर्म जैसी कोई बात नहीं बताई। नेत्री पार्टी में पदाधिकारी जरूर है, लेकिन कुछ समय से वह पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल है। सपा के नगर विधायक से उसकी सांठगांठ की खबरें भी मिली हैं। लंबे समय से वह पार्टी की किसी भी बैठक या कार्यक्रम में भी हिस्सा नहीं ले रही है। यह सब राजनीतिक साजिश के तहत हो रहा है।
- प्रेम स्वरूप पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष


दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला की तहरीर पर मुकदमा कर लिया गया है। मामले में पड़ताल की जा रही है। मुझे यह जानकारी नहीं है कि आरोप लगाने वाली महिला भाजपा नेत्री है।
-सौमित्र यादव, एसएसपी

विवादों से राठौर का पुराना नाता
बदायूं। पहले हाथी की सवारी कर चुके उमेश राठौर का विवादों से पुराना नाता रहा है।  उनका मुख्य पेशा ईंट भट्ठा है। जिस भट्ठे को लेकर उनका भाजपा नेत्री से विवाद हुआ, वह भट्ठा भी दलित की जमीन कब्जा कर बनाने का आरोप है। हजरतपुर थाने के गांव कोड़ा जयकरन के भट्ठा में उमेश राठौर 40 प्रतिशत के हिस्सेदार हैं। 40 फीसदी के हिस्सेदार बिनावर के गांव खुनक निवासी राजीव सिंह चौहान और 20 की दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली भाजपा नेत्री हैं। इसी गांव के दलित श्रीराम ने अप्रैल 2011 में एक परिवाद दाखिल कर आरोप लगाया था कि उमेश राठौर और राजीव चौहान ने उसे अगवा कर चार बीघा जमीन पर रिवाल्वर की नोक पर बैनामा करा लिया। इसी जमीन पर भट्ठा लगाया गया। इससे पहले घटपुरी स्थित उमेश राठौर का ढाबा भी विवाद में घिर चुका है। दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली भाजपा नेत्री ने दिसंबर 2011 में उमेश राठौर और राजीव चौहान के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में वाद दाखिल किया है। उन्होंने इन दोनों पर जान से मारने की धमकी और अपहरण की कोशिश का आरोप लगाया था। हालांकि इन मामलों में वादी पक्ष की ओर से पैरवी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें