फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूचड़खानों पर छापेमारी  पांच क्विंटल मांस पकड़ा

Wed, 12 Apr 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहसवान
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बूचड़खानों पर छापेमारी 
विज्ञापन

पांच क्विंटल मांस पकड़ा
सहसवान पुलिस ने पांच लोग दबोचे, गोवंशीय पशु भी बरामद
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से चल रहे बूचड़खानों पर छापा मारकर लगभग पांच क्विंटल गोवंशीय पशुओं के मांस के साथ  पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे  से पशु काटने के उपकरण और लगभग तीन माह का गोवंशीय पशु का बच्चा तथा एक चोरी की बाइक बरामद की है। जबकि आठ आरोपी पुलिस को चकमा देकर  भागने में सफल रहे। पकड़े गए मांस को पुलिस ने परीक्षण के बाद नष्ट करा  दिया। 
विज्ञापन

    मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि नगर के मोहल्ला दहलीज में  अन्नन पुत्र छमक अपने घर के अंदर अवैध बूचड़खाना चला रहा है। पुलिस ने इस  सूचना पर छापा मारकर गोवंशीय पशु काटते शानू उर्फ साकिब पुत्र साकिर,  कामिल पुत्र साबिर, नईम पुत्र मुन्नन और अतीक अहमद पुत्र फुन्नन को मौके से गिरफ्तार करने के साथ लगभग तीन क्विंटल पशुओं का मांस, पशु काटने के उपरकण, मृत  पशुओं के अवशेष, मौके से एक चोरी की बाइक और एक जीवित गोवंशीय पशु के बच्चे को बरामद किया जबकि चार लोग मौके से भागने में सफल रहे। जबकि एक अन्य घटना में पुलिस ने गांव खैरपुर बल्ली में मुखबिर की सूचना  पर मेहरबान पुत्र मोहम्मद अली के घर पर छापा मारकर गोवंशीय पशुओं के लगभग दो क्विंटल मांस के साथ मृत पशुओं के अवशेष भी बरामद किए। मौके  से पुलिस ने मेहरबान पुत्र मोहम्मद अली को दबोच लिया जबकि पुलिस को चकमा  देकर अब्दुल हमीद, अब्दुल गनी, प्यारे मियां और मुहम्मद भागने में सफल रहे।  पुलिस ने मौके से पकडे़ गए मांस को परीक्षण के बाद नष्ट करा दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें