बदायूं-बिजनौर हाईवे पर गड़ौली के पास हादसा
हादसे के बाद हाईवे पर बनी जाम की स्थिति
बदायूं-बिजनौर हाईवे पर निजी बस ने ईंटों से भरे तांगा को टक्कर मार दी। हादसे में तांगा चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हाईवे से शव और तांगा हटवाया तब जाकर यातायात सामान्य हो सका। शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
बिल्सी थाने के गांव सिद्धपुर चित्रसेन निवासी पुष्पेंद्र (19) पुत्र रूपराम ईंट भट्ठा पर तांगा चलाकर ईंटों की ढुलाई का काम करता था। बुधवार को वह तांगा ईंटें भरकर ले जा रहा था। रास्ते में बिजनौर-बदायूं हाईवे पर गांव गड़ौली के पास बिल्सी की ओर से आ रही निजी बस ने तांगा रौंद दिया। हादसे में पुष्पेंद्र की मौके पर मौत हो गई। घोड़ा भी जख्मी हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बस का चालक बस मौके पर ही छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव और तांगा हटावा कर हाईवे पर यातायात सामान्य कराया। शव पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुष्पेंद्र की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक घायल
उघैती। कस्बे में नरैनी चौराहे के पास बुधवार दोपहर को लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इसकी चपेट में आकर राजपाल (55) पुत्र कलक्टर सिंह घायल हो गए। घायल को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया है।
---------