फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों ने ब्लाक पर किया प्रदर्शन, जेई को मारा थप्पड

Wed, 07 Jan 2015 09:24 PM IST
कादरचौक (बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक में बुधवार को बैठक दिवस के दिन विवाद के चलते जहां प्रधान पक्ष केे लोगों ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया वहीं ब्लाक के जेई ने इस पक्ष पर थप्पड़ मार देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बैठक के दौरान तकनीकी स्वीकृति के लिए रोजगार सेवक अखिलेश और मौसमपुर के प्रधान सत्यवीर शौचालय के स्टीमेट के लिए जेई अशोक कुमार के पास पहुंचे प्रधान रोजगार सेवकों की स्टीमेट पास न करने पर नोकझोंक होने लगी। इसी बीच किसी ने जेई को थप्पड़ जड़ दिया।
प्रधान का आरोप है कि जेई ने स्टीमेट फाड़कर फेंक दिया। हंगामा देख मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। लोगों के बीच-बचाव के बाद दर्जन भर से प्रधानों और रोजगार सेवकों ने पुलिस से जेई के रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। थाने में तहरीर भी दी है। बाद में जेई के खिलाफ और भी प्रधान और रोजगार सेवक हो गए। जेई अशोक कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनको हटाने की मांग की।
विज्ञापन

विरोध-प्रदर्शन में अखिेलेश, मुनीश गुप्ता प्रधान, मनोज शर्मा, प्रधान नीरज यादव, महेश बाबू  सहित लोहाठेर घटियारी वाराचिर्रा के प्रधानों सहित तमाम रोजगार सेवक रहे।      
विज्ञापन

00
मैं जिले पर एक बैठक में रहा। कादरचौक बैठक में नहीं था। इस प्रकरण में जानकारी की जाएगी। जेई से भी इस मामले में बात की जाएगी।
- आरपी सिंह, खंड किकास अधिकारी

प्रधानों ने तहरीर दी है। जांच कर कर रहे हैं। जो दोषी होगा, उसके खिलाफ  कार्रवाई की जाएगी।                                                 
-एपी सिंह, थानाध्यक्ष कादरचौक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें